पटना- बाढ़ गोली कांड का विभीषण पत्नी, साला व हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ गोली कांड का विभीषण पत्नी व साला समेत गिरफ्तार कर लिया गया! ASP भारत सोनी के निर्देश पर बाढ़ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की टीम ने 24 घंटे के अंदर कांड का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया! इस गोलीकांड में जितेंद्र नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, बाढ़ थाना निवासी आवेदक मनोरंजन पांडे के लिखित बयान पर प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की गई इसी क्रम में पता चला की संपत्ति विवाद में भाई ही भाई का दुश्मन बना हुआ था जिसमें मनोरंजन पांडे को खत्म करने के लिए उसके भाई विभीषण पांडे व पत्नी खुशबू देवी ने अपने अपने भाई को उसे मार डालने को कहा था और फिर विभीषण पांडे के साले सनत सुजात तिवारी ने गोली बारी की घटना को अंजाम दिया था, इस घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है!

बाइट – बाढ़ ASP भारत सोनी

Join us on:

Leave a Comment