प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने की चर्चा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि हुआ यूपी के वाराणसी से या 20 स्थान से चुनाव लाड़ले लेकिन उनका कुछ होने वाला नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं तो कहता हूं नीतीश कुमार आजमा कर देख लें ,वाराणसी में चुनाव लड़ ले अपनी मनोकामना पूरा कर लें । वाराणसी की जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना पूरा समर्थन दे कर रखा है मैं चुनौती के साथ कहता हूं अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार वाराणसी से चुनाव लड़ ले जहां वह पूरी तरह चारो खाना चित होंगे नीतीश कुमार। वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात कर रहें हैं लड़कर देख ले, मैं तो चुनौती देता हूं वो 20 स्थान से चुनाव लड़ लें। इसके साथी गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के खटोपुर में पिछले दिनों मंदिर के शिवलिंग को क्षतिकाश किया था उसे स्थान को देखने पहुंचे थे। इसको लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि पिछले दिनों मंदिर तोड़ा जाने के बाद खतोपुर में देखने गया था। पीड़ा है प्रशासन ने कहा था कि मंदिर को हम बनाएंगे अगर मंदिर नहीं बना तो मुझे जैसे भी हो भीख भी मांग कर मैं मंदिर बनाऊंगा।
बाईट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




