नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय बखरी प्रखण्ड के सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया।जिसमें बखरी पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरा होने के दौरान निर्माण कार्य में आ रही बधाओ को दूर करने के लिए आपस में विचार विमर्श किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सीएचसी बखरी निर्माण संघर्ष समिति के गठन का निर्णय लिया गया जिसमें भाजपा नेता पवन कुमार सिंह को संघर्ष समिति का अध्यक्ष तथा एडवोकेट मधुसूदन महतो को संघर्ष समिति का संयोजक बनाया गया है। बैठक में सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया है कि सीएचसी बखरी के निर्माण में आ रही बधाओ को दूर करने के लिए सर्व दलीय सहयोग के माध्यम से लोकतांत्रिक तरीका से शांतिपूर्ण चरणबद्ध आंदोलन कर कदम आगे बढ़ाया जाएगा जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के अलाबे चकहमीद पंचायत एवम पड़ोसी प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत आदि के लोगों की भावनाओं को पदाधिकारी को अवगत कराया जाए । जब तक सीएचसी निर्माण प्रारंभ नहीं हो जाती है तब तक संघर्ष समिति चरणबद्ध तरीका से आंदोलन करती रहेगी । आज की बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद उमेश पाठक ने किया जबकि बैठक का संचालन पूर्व मुखिया एडवोकेट मधुसूदन महतो ने किया बैठक में रामजन्म सिंह ,अमरनाथ पाठक ,सुनील कुमार उर्फ पंकज सिंह ,मंजूर आलम ,शिवजी शाह ,शैलेंद्र सिंह संजीव कुमार ,संजय कुमार सिंह उर्फ मंटून सिंह ,प्रिंस कुमार परमार, पवन कुमार सिंह ,ललन पोद्दार पार्षद ,राजू कुशवाहा चेयरमैन प्रतिनिधि ,नंदन रजक, सुशील कुमार वार्ड प्रतिनिधि रामासहनी वार्ड पार्षद ,अमरेश कुमार और रिशु राजपूत के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित हुए ।




