रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा
लखीसराय जिले की बड़हिया पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। बड़हिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक चोर अमन कुमार को दो चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर के पास पुलिस ने दो चोरी की बाइक एवं एक मोबाइल को भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ गई थी जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया और चोरी की बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर अमन अवैध शराब का भी कारोबार करता है और पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस गिरफ्तार चोर अमन से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर गिरफ्तारी में जुट गई है।
बाइट-चंदन कुमार, थानाध्यक्ष, बड़हिया।




