रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद जीआरपी के द्वारा गिरफ्तार किए गए फर्जी पुलिस जवान एवं अधिकारी को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल भेज दिया ।गिरफ्तार दोनों पुलिस अधिकारी ने जहानाबाद रेल पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। दिए गए जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की और गहन शामिल करने की बात कर रही है ।गिरफ्तार विकास कुमार गया जिले के टेकारी थाना के अर्क ढिवरिया गांव का रहने वाला है जबकि झंडू कुमार बेगूसराय जिले के चांदपुर थाना के नीमा गांव का रहने वाला बताया जाता है। जहानाबाद जीआरपी थाना प्रभारी को फर्जी सीनियर एसएसपी पटना बनकर विकास कुमार ने गत 19 अक्टूबर को मोबाइल से फोन किया था कि गया से पटना जाने वाले मेमो पैसेंजर ट्रेन में बम रखा है। जल्द से जल्द जांच कराएं। इस सूचना के बाद जहानाबाद रेल थाना के पुलिस चौकस हो गई और गया से पटना तथा पटना से गया जाने वाले तमाम ट्रेन के डिब्बा में जांच प्रारंभ कर दिया जांच के दौरान कुछ भी नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने जिस मोबाइल से टेलीफोन किया गया था। उस मोबाइल की भी जांच कराई। जांच के दौरान उक्त मोबाइल नंबर विकास कुमार गया जिला के टेकारी थाना के अर्थ ढिवरिया गांव का रहने वाला का निकाला। उसके बाद पुलिस ने विकास कुमार को गिरफ्तार किया। जिसके पास से तीन सेट पुलिस वर्दी बरामद किया गया । विकास कुमार के बयान पर उसके सहयोगी झंडू कुमार को गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार विकास ने बताया कि वह अपने दोस्त झंडू कुमार के कहने पर ही पुलिस को फोन किया था। इस बाबत जहानाबाद रेल थाना प्रभारी मोनू कुमार राजा ने बताया कि विकास एवं झंडू दोनों मिलकर कई जगह पर पुलिस पदाधिकारी को फोन किया है तथा पुलिस पदाधिकारी बनाकर पैसे भी कमाए हैं। विकास कुमार पुलिस जवान बनाकर फोन करता था जबकि उसका दोस्त झंडू कुमार एक्साइज विभाग का दरोगा बनाकर फोन करता था फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
बाइक मोनू कुमार राजा रेल थाना अध्यक्ष जहानाबाद।




