कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। बीते 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है। शारदीय नवरात्र में कैमूर जिले के भभुआ शहर, मोहनिया, रामगढ, नुआंव, चैनपुर, भगवानपुर, रामपुर समेत कैमूर के विभिन्न जगहों पर पूजा पंडाल बनाया गया है। भभुआ शहर के पटेल चौक, देवीजी रोड, एकता चौक, सब्जी मंडी, पूरब पोखरा समेत कई जगहों पर मां भवानी का पट्ट खुल गया है और इस दौरान भक्त माता का दर्शन कर निहाल हो रहे हैं। वहीं रविवार को कैमूर जिले के विभिन्न जगहों पर देवी मंदिरों एवं पूजा पंडालों में महाअष्टमी के अवसर पर माता रानी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं दर्शन को लेकर लोगों का तांता लगा रहा है। कैमूर जिले के भभुआ शहर, मोहनिया शहर, मुंडेश्वरी धाम, चैनपुर बाजार, रामगढ बाजार, कुदरा बाजार समेत कई जगहों स्थित पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। महिला, पुरुष बच्चों सहित क्षेत्र के कई गांव के भी महिला पुरुष पूजा पंडाल देखने के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं।




