गंगा ग्लोबल काॅलेज ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा,स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता बहुत ज़रूरी : डाॅ. नीरज कुमार

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय में गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन ने शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्राचार्य, प्राध्यापक एवं प्रशिक्षुओं ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर जागरूकता का संदेश दिया। और कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डाॅ. नीरज कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता बहुत ज़रूरी है इसके लिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों के साथ आम लोगों को भी इसका लाभ बताना होगा। प्रो. सुधाकर पांडेय ने प्रशिक्षुओं को संबोधित कर कहा कि स्वच्छता एक विचार है इसलिए हमें मानसिक रूप से स्वच्छ होने की ज़रुरत है। प्रो. परवेज़ यूसुफ़, प्रो.अंजली, प्रो. विपिन कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित कर कहा कि आप सभी भावी शिक्षक हैं खुद भी और आने वाली पीढ़ी को भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं। डाॅ.कामायनी कुमारी, प्रो.अमर कुमार, डाॅ.अनिथा एस, प्रो.बिनोद कुमार, डाॅ.अविनाश कुमार, प्रो.कुन्दन कुमार, प्रो.धनंजय कुमार, प्रो.पिंटू कुमार के साथ मनीष कुमार अकेला, प्रकाश सिन्हा, आलोक कुमार के साथ सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुओं ने परिसर और आसपास जागरूकता फैलाया। इस जागरूकता अभियान के लिए प्रशिक्षुओं ने स्वयं ही छोटे-छोटे पोस्टर बनाये, नारे के साथ सफाई किया।

Join us on:

Leave a Comment