जातीय गणना में ब्राम्हणों के साथ हुई अनियमितता को लेकर धरना

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। सोमवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर के समाहरणालय के समीप लिच्छवी भवन के सामने राष्ट्रीय परशुराम सेना एवं ब्राम्हण महासभा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता बबन चौबे व संचालन कोमल पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता बलिराम मिश्रा लोकसभा प्रत्याशी विक्रमगंज मौजूद रहें। धरना का मुख्य उद्देश्य जातीय जनगणना में हुई अनियमितता के विरोध में दो सूत्री मांग पत्र बिहार के राज्यपाल को जिला पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

जिन दो मांगों को शामिल किया गया है। उसमें पहला मांग यह है कि बिहार में ब्राम्हणों की आबादी जानबूझकर कम दिखायी गयी है।और दूसरा पंचायत व वार्ड में की गयी जातीय जनगणना की सूची उपलब्ध कराया जाये। बिहार सरकार अगर पुन सही जनगणना नहीं कराया तो हम सडक व सदन तक लडाई लडेंगे। धन्यवाद ज्ञापन मे आये रामगढ़ विधानसभा के रह चुके पूर्व प्रत्याशी परशुराम तिवारी
मौके पर जितेंद्र कुमार तिवारी, परशुराम सेवा के जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी,अरविंद पांडेय, अजय तिवारी, सुनील तिवारी, सरपंच श्रवण तिवारी, कृपाशंकर समेत कई लोग मौजूद रहें।

Join us on:

Leave a Comment