आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, सुबह पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव, प्रेमिका हिरासत में

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे बॉयफ्रेंड की हत्या कर उसके शव को पेड से लटका दिया गया। यह मामला कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र का है। भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी किशुन बिंद 21 साल बेटा राजा बाबू आधी रात को भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। मृतक के पिता किशुन बिंद ने बताया कि आधी रात में लड़की ने फोन कर कर लड़के को अपने घर बुलाया था। लड़की के घर वालों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। करीब रात को एक बजे लड़की की मां ने उसके घर पर आकर बताया कि आपका लड़का मेरे घर आया हुआ था जो मुझे देखा तो घर से भाग गया। बात बोलकर लड़की की मां घर चली गई। फिर उसके बाद लड़के के पिता काफी खोजबीन की। लेकिन नहीं मिला। सुबह में बगल के कलौज गांव के पास पेड़ से लटकता उसका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के घर वालों ने ही लड़के की हत्या कर फांसी के फंदे पर उसके शव को लटका दिया। इधर, इस संबंध में भभुआ टाउन एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया की सूचना मिली थी कि कलौंज गांव के सिवान में एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ है जब हमारी टीम कैमूर पुलिस पहुंची तो शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पूछताछ किया गया तो लड़की के परिजनों से पूछा गया तो बताया प्रेम प्रसंग में ही हत्या हुई है लड़की को पुलिस हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूछताछ मे लड़की के परिजनों के द्वारा ही मारने का मामला सामने आया है। लड़की के परिवार सभी फरार हैं और लड़की के घर से कुछ सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। जिससे हत्या की गई थी लड़का लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment