3396 लीटर विदेशी शराब के साथ एक ट्रक, 01 मोबाइल जब्त, चालक गिरफ्तार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शराब कारोबारी के विरुद्ध मोहनिया थाना एवं मद्यनिषेध इकाई, कैमूर की संयुक्त कार्रवाई किया। दोनों टीम ने मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट के पास एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। टीम ने डीसीएम ट्रक से 3396 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने डीसीएम ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं चालक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया। वहीं टीम ने डिसीएम ट्रक शराब को जप्त करते हुए थाना ले जाया गया। जहां गिरफ्तार किए गए तस्कर के खिलाफ शराब मामले में कागजी कार्रवाई की गई। इसके बाद शराब तस्कर का मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिस डीसीएम ट्रक से चालक को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान हिमांचल प्रदेश के विलासपुर जिला के घुमरवी थाना के मौसौर गांव निवासी सूरत सिंह का बेटा दिनेश कुमार है। इसकी जानकारी मोहनिया थाने के पुलिस ने दी।

Join us on:

Leave a Comment