राजद ने किया जनसमस्या समाधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

बिहार शरीफ के बड़ी पहाड़ी स्थित राजद पार्टी कार्यालय में जन समस्या समाधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के अलग इलाके से आए पचास लोगो की फरियाद सुनी गई। इस मौके पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी भारत जलाओ पार्टी है। धार्मिक उन्माद,भाषाई आतंक उनकी प्रवृत्ति में है। जन सरोकार के मुद्दों से भाजपा के नेताओं को कोई लेना-देना नहीं है। बिहार भाजपा के दो चार नेता सिर्फ लंपटीकरण करने में लगे हुए हैं। राजनीति में लोकतंत्र का लंपटीकरण कतई स्वीकार नहीं हो सकता।आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर तंज कसते हुए शक्ति सिंह यादव ने कहा की भाजपा को जातीय जनगणना में गड़बड़ी लग रही है। अगर दम है तो केंद्र के स्तर पर बीजेपी को जातिगत आधारित जनगणना करवा लेनी चाहिए और बिहार के आंकड़े को झूठा करके देख ले। जिनके अंदर न्यायिक चरित्र रति भर भी नहीं है। वही लोग जाति आधारित जनगणना का मुखालफत कर रहे हैं।
उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा बिन पेंदी के लोटा है। इस राज्य के अंदर कोई ऐसा दल नहीं है जिसके साथ उन्होंने गठबंधन नहीं किया। जिसकी अपनी राजनीतिक शाख मिट चुकी हो। उसके किसी प्रकार के प्रतिक्रिया का कोई महत्व नहीं रह जाता है।

बाइट।शक्ति सिंह यादव राजद प्रवक्ता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें