रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय
रामलीला की तैयारी पूरी कल निकलेगा शोभायात्रा
आरा नगर रामलीला समिति के द्वारा आयोजित रामलीला मैदान में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह ने बताया कि कल भगवान जी की शोभायात्रा निकलेगी। आरा शहर के पड़ाव के पास से यह शोभायात्रा निकलेगी। उन्होंने बताया कि भक्तों को कोई कठिनाई नहीं हो उसका ध्यान रखा गया है। समिति के सचिव शंभू नाथ प्रसाद सह कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर भी मौजूद थे।




