भभुआ में आमने सामने दो बाइकों की जबर्दस्त टक्कर में दो घायल, हायर सेंटर रेफर

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। आमने सामने दो बाइकों की जबर्दस्त टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद दोनों युवकों को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ शहर की बतायी जाती है। इधर घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल पहुंचे और घायलों के इलाज में जूट गये। इस दौरान जिप सदस्य ने बताया कि भभुआ शहर के बेलबतिया बाईपास में लक्ष्य पब्लिक स्कूल के सामने से तेज गति से आ रहे दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गये। घटना के बाद पुलिस दोनों बाइक सवारों को सदर अस्पताल भभुआ भेजा। सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखकर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में पहला चैनपुर थाना अंतर्गत बिरना गांव के सूबेदार यादव का 32 वर्षीय बेटा विकास यादव व
दूसरा बेलांव थाना अंतर्गत सिझुआ गांव निवासी चौकीदार ब्रह्मानंद पासवान का 25 वर्षीय बेटा मुकेश पासवान है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें