लखीसराय-अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर समाहरणालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

लखीसराय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर समाहरणालय परिसर बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति को बेहतर करने के बारे में जागरूक किया। इस दौरान डीएम अमरेंद्र कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। डीएम ने बताया गया कि आज बेटी बेटों से आगे हैं। इसरो, सेना, पायलट, आईएएस-आईपीएस बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचलित की जा रही है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह को समाप्त करने, समान लिंगानुपात को स्थापित करने, बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज व आम जनमानस में सकारात्मक सोच विकसित करने व उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखने के उददेश्यों की प्राप्ति हेतु अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया है।

बाइट – अमरेंद्र कुमार, डीएम, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment