कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के तेंनूआ गांव के पास मौजूद झाड़ियों से एक नवजात को बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पंचायत के मुखिया को दिया। मौके पर पहुंच कर मुखिया ने नवजात को लेकर रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचे।जहां नवजात का उपचार किया जा रहा है।इस दौरान मुखिया ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन विभाग को दिया।जिसके बाद चाइल्ड लाइन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।इस मामले में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बताया कि तेंनुआ गांव के बधार से एक नवजात शिशु को ग्रामीणों द्वारा बरामद किया गया।नवजात के बरामदगी के बाद ग्रामीणों द्वारा रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।जिसके बाद नवजात को चाइल्ड विभाग भभुआ को सौंप दिया गया।




