Search
Close this search box.

पटना मे आंगनबाड़ी के सेविकाओं ने मानदेय बढाने को लेकर दिया धरना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। बाल विकास परियोजना कार्यालय, बजरंगपुरी कौलनी, पटना में सीमा भारती परियोजना अध्यक्ष के नेतृत्व में बिहार सरकार से निम्नलिखित मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सीमा भारती ने कहा कि हम सभी का प्रमुख मांग पत्र है पहला -बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10000/= सुनिश्चित किया जाए। दूसरा – सर्वोच्च न्यायालय का आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान सुनिश्चित किया जाए। तीसरा – केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए या जब तक सरकारी करण ना हो तो सेविका को 25000/= एवं सहायिका को 18000/= प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। चौथा – योग सहायिका को सेविका में बहाली और सेविका को महिला प्रवेक्षिका में अविलंब बहाली सुनिश्चित किया जाए। पांचवा – दिनांक 16/05/2017 एवं 20/06/2022 के समझौता के आलोक में लंबित मांगो को लागू किया जाए। साथ ही कहा की अगर हमारी मांगे पुरा नही किया जाएगा तो बहुत हम सभी सदन से लेकर सङक तक अपना आवाज बुलंद करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें