लखीसराय- गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने गले में फंदा डाल की ख़ुदकुशी!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय। हलसी प्रखंड स्थित शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद छात्र आक्रोशित हो गए और जमकर बबाल शुरू कर दिया है। सूचना मिलते ही एएसपी रौशन कुमार एवं एसडीएम निशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझाने में जुटे हैं हालांकि आक्रोशित छात्र कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। बताया जाता है कि वैशाली की रहने वाली छात्रा संजना कमरा नं ०-105 में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आज सुबह दस बजे अपने रूम में पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस छात्रों को समझा-बुझाकर तफ्तीश में जुटी है।

बाइट – छात्र।
बाइट – निशांत कुमार, एसडीएम, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें