मोतिहारी में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए यज्ञ हवन!

SHARE:

रिपोर्ट :- धर्मेंद्र कुमार!

टीम इंडिया के लिए हवन यज्ञ का आयोजन__पूर्वी चमापरण मोतिहारी,ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में एशियाड क्रिकेट मैच में भारत के अच्छे प्रदर्शन के बाद अब 140 करोड़ भारतीयों की नजर वर्ल्ड कप क्रिकेट में टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन पर लगी हुई हैं।क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल हैं।140 करोड़ की आबादी वाले इस देश को एक सूत्र में बाँधने में यह खेल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं।क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का मेजबान होने के कारण टीम इंडिया से खेल प्रेमियों की अपेक्षा भी काफी बढ़ गई हैं।इसी कड़ी में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया।इसीडीसीए के पदाधिकारीगण व सदस्यगण के अलावे एसोसिएशन से सम्बद्ध खिलाड़ियों, क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी के खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों ने हवन यज्ञ में 108 बार आहुति देकर टीम इंडिया के विश्व विजेता बनाने के लिए प्रार्थना किया।
हवन यज्ञ आहुति के उपरांत बीसीए गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर सह इसीडीसीए उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर ने कहा कि टीम इंडिया एक अच्छी व संतुलित टीम हैं तथा पिछले कुछ वर्षो में इस टीम ने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया हैं।हमें आशा हैं कि टीम संतुलन व उसके अच्छे प्रदर्शन के निरंतरता को देखते हुए टीम इंडिया तीसरी बार क्रिकेट विश्व कप जीतकर 140 करोड़ देशवासियों के सपनो को साकार करेगी।इस हवन यज्ञ के माध्यम से हम सभी टीम इंडिया के जीत लिए प्रार्थना करने हेतु एकत्रित हुए हैं।

बाइट :——- ज्ञानेश्वर गौतम बीसीए गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर सह इसीडीसीए उपाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें