स्वर्गीय विजय कुमार यादव को श्रद्धांजलि देने पहुँचे पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने कहा जनता बीजेपी को सीखा देगी सबक!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

नालंदा के पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय कुमार यादव को श्रद्धांजलि देने बाढ़ के पूर्व सांसद विजय कृष्ण सोमवार को उनके आवास बिहारशरीफ के सोहसराय पहुंचे। जहां उन्होंने उनके तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें कम्युनिस्ट योद्धा बताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश में जिस तरह की राजनीति हो रही है उससे समाज में नफरत फैल रही है।उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि आज केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर भी फेल है।यह वादा खिलाफी की सरकार है। देश की स्थिति बहुत ही बदतर हो गई है । बीजेपी बिहार में भ्रम का जाल फैलाकर बिहार की सरकार को बदनाम और स्थिर करना चाहती है।बिहार में महागठबंधन की सरकार बहुत ही मजबूत है। मगर भाजपा के लोग अनाप-शनाप बयान देकर जनता को दिगभ्रमित करने का काम कर रहे हैं । आने वाले लोकसभा और विधानसभा और चुनाव में जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।

बाइट।विजय कृष्ण पूर्व सांसद राजद

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment