बेगूसराय बेखौफ अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में एक बार फिर बेखोफ अपराधियो ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सलेमपुर गांव निवासी नीरज कुमार ईश्वर अपने गांव में एक दुकान पर बैठा था तभी पांच की संख्या में अपराधियो ने मौके पर पहुंचे और नीरज कुमार से बातचीत की और फिर गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । फायरिंग होते देख आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायल नीरज कुमार को प्राथमिक उपचार गांव में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है । घायल के परिजनों ने बताया कि दुकान पर बैठा था तभी गांव के ही लोगों ने उससे पहले बातचीत की और फिर गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना थाना पर बछवाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है । जांच के बाद स्पष्ट होगा की घटना की असली वजह क्या है। घायल नीरज कुमार ईश्वर ने बताया कि गांव के ही कन्हैया कुमार अपने चार अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के कारण के संबंध में बताया कि 3 दिन पहले कन्हैया कुमार ने रंगदारी के रूप में 5 लख रुपए की मांग की थी और बुधवार की रात करीब 8:30 बजे दुकान पर पहुंचा और रंगदारी का रुपया मांगने लगा इसके बाद उसने फायरिंग कर दी जिसमें उसे दो गोली लगी है।
बाईट- नीरज कुमार, घायल
बाईट- राजु कुमार, घायल के परिजन

Join us on:

Leave a Comment