रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा
हिसुआ नवादा पथ पर अनियंत्रित ट्रक ने चार मजदूर को अहले सुबह रौंदा,मौके पर तीन की घटना स्थल पर मौत हो गई है वही एक को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल भेजा गया है,जांच में जुटी पुलिस।
नवादा नगर थाना क्षेत्र की अहले सुबह दिल दहलाने वाली खबर आया,सुबह थाना क्षेत्र के केवट नगर स्थित बेलदरी से सब्जी मंडी में मजदूरी करने निकले चार मजदूर को पार नवादा शोभिया मंदिर के पास एक अनियंत्रित ट्रक रौदते हुए निकल गई है,जिससे मौके पर घटनास्थल पर तीन की मौत हो गई है, एक की स्थानीय के द्वारा चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल भेजा गया है,स्थानीय परिजनो के अनुसार नवादा स्थित सब्जी मंडी में मजदूरी के लिए घर से बेलदारी निवासी आकाश कुमार, नंदे चौहान,प्रहलाद कुमार तथा पप्पू कुमार निकला था करीब चार बजे अहले सुबह सड़क पर आते ही एक बेलगाम ट्रक रौद्ते हुए निकल गया जिसमे तीन की मौत हो गई है वही गंभीर स्थिति में पप्पू चौहान की सदर अस्पताल भेजा गया है,मृतक के परिजनों में कोहराम मंच गया है,मजदूरी के लिए निकला मजदूर को मौत की मनहूश खबर सुन हर लोगो की दिल दहल गया!
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा सदर बीडीओ अंजनी कुमार मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है,बीच सड़क पर रोते बिलखते परिवार की सांत्वना दे रहे है,वही मृतक परिवार की सामाजिक सुरक्षा की तहत 20 हजार रुपए तथा कबीर अंत्येष्टि की तहत पांच हजार चेक की राशि देने की बात कही!
वहीं इस मार्मिक दृश्य को देख हर किसी की आंखे गीले हो गई है।




