Search
Close this search box.

नहर किनारे महिला का सन्देहास्पद स्थिति में शव बरामद, हत्या की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। नहर किनारे एक महिला का सन्देहास्पद परिस्थिति में लाश बरामद किया गया यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। चैनपुर थाना अंतर्गत केवा नहर से मुंडेश्वरी मंदिर जाने वाली पथ पर नहर किनारे किसी अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला का शव नहर किनारे पानी में फेंका हुआ था। उक्त घटना रूपापटी और बौरई गांव के बीच की बताई जाती है। इस रास्ते से लोग जा रहे थे तभी देखें की एक महिला का शव नहर किनारे पानी में पड़ा हुआ है। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना चैनपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद चैनपुर थाने की पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करते हुए शव की पहचान करने की काफी कोशिश की गई। काफी प्रयास के बाद जब शव का पहचान नहीं हुआ। तब चैनपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर चैनपुर थानेदार रणवीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव का पहचान किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें