बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के 115 वां जयंती के मौके पर पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मस्थली बेगूसराय के सिमरिया गांव में राष्ट्रकवि की 115 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई विधायक और विधान पार्षद ने हिस्सा लिया था। इस दौरान जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मन बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर का हर एक क्षेत्र में विकास हो रहा है । वर्षों से अपनी जमीन जड़ा चुके जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को उखाड़ फेंकने में काफी हद तक सफलता मिली है और मैं आपके आश्वस्त करना चाहता हूं जल्द ही जम्मू कश्मीर को पूरी तरह से आतंकवाद से मुक्ति मिलकर रहेगा यही दिनकर की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मनोज सिन्हा ने कहा कि पूरे जीवन काल में दिनकर ने नारी सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रत्यनशील रहे हैं। एक बार उन्होंने देश के संसद में भी कहा था कि वैदिक कालीन भारत के बाद के भारत में नारियों के साथ कभी न्याय नहीं हुआ। मुझे गर्व है भारत की संसद में देश के नारियों के सम्मान में कानून पास हुआ है। भारत के प्रधानमंत्री ने दिनकर को ऐसी श्रद्धांजलि दी है कि सदियों तक भारत की नारी शक्ति को महसूस करेगा‌।
बाईट- मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर

Leave a Comment

और पढ़ें