जिलाधिकारी रिची पांडेय ने की अपिलीय वादों की सुनवाई!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीय वादों की सुनवाई की गयी।
जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 08 मामलें जिला पदाधिकारी के समक्ष आएं, जिनमें 01 मामले पर आदेश‌ पारित किया गया, जो अंचल हुलासगंज में सरकारी भूमि के रसीद काटने से संबंधित है।
वहीं शेष 07 मामलें जिसमें अंचल अधिकारी, मखदुमपुर का 03 मामला सभी अतिक्रमण से संबंधित, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद का 01 मामला पी.सी.सी. ढलाई योजना चयन से संबंधित, अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर का 01 मामला जो अतिक्रमण से संबंधित, अंचल अधिकारी, मोदनगंज का 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोषी का 01 मामला है जिसमें पंचायत स्तर पर सरकारी भूमि निर्माण में अनियमितता से संबंधित है।
जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों पर गहन समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करने का निदेश दिया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया। आज के लोक शिकायत की सुनवाई में सभी लोक प्राधिकार एवं परिवादी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment