लखीसराय- बच्चों के टीकाकरण के बाद एक बच्चे की मौत, भड़का लोगों का आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय में बच्चों को टीकाकरण के बाद एक बच्चे की मौत हो गई। और दो की हालत बिगड़ गई। मामला रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदनामा के शाहनगर ग्राम का है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एएनएम को बंधक बना लिया।

शाहनगर के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार ने बताया की एएनएम व आशा के द्वारा शाहनगर ग्राम निवासी सुरेंद्र यादव की 3 माह की पुत्री रियांशी कुमारी, सुनील कुमार सुमन का तीन माह का पुत्र आर्यन कुमार तथा कृष्ण कुमार का 10 माह का पुत्र निशांत कुमार तीनों को रोटा का ड्राप पिलाया गया। तथा पेंटा सुई लगाई गई। इसके तुरंत बाद सुरेंद्र यादव की 3 माह की पुत्री प्रियांशी कुमारी सो गई। उसे जगाने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। तथा दो बच्चों की हालत खराब हो गई है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने एएनएम को बनाया बंधक

बच्चों को तुरंत परिजनों के द्वारा इलाज के सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया। इसके बाद दोनों बच्चों की हलात में सुधार हुई। जिसके बाद आक्रोशत ग्रामीणों एएनएम को बंधक बना लिया। जानकारी मिलते ही शाहनगर गांव रामगढ़ चौक चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कंचन, प्रबंधक अरुण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिन्हा, एसआई सुधीर कुमार, एएसआई नरेंद्र कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह के द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया।

वहीं मुखिया प्रतिदिन सुनील कुमार 2500 रुपए मृतक के परिजन को दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया। एएनएम ने बताया कि टीकाकरण के बाद तुरंत बच्चे के सो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। टीकाकरण के उपरांत 10 से 20 मिनट तक उसको जगा कर रखना चाहिए था।

क्या बोलीं प्रभारी

चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कंचन ने बताया कि मामला जांच का विषय है इसकी जांच कराई जाएगी

Join us on:

Leave a Comment