रिमझिम बारिश के बीच गिरा मिट्टी का घर 18 बकरियों की मौत, 10 की हालत गंभीर

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। रिमझिम बारिश के बीच अचानक एक मिट्टी का घर गिर गया और इस घटना में मिट्टी के घर में बंधी 18 बकरियों की मौत हो गई। वही 10 बकरी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड की बताई जाती है। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना के लेवा बांध गांव में बकरी पालक राम अशीष राम का पुत्र मुंजी राम के मिट्टी का घर गिर गया इस घर में बंधी 18 बकरियों की मौत हो गई और 10 बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि 10 बचे घायल बकरियों का बकरी पालक द्वारा प्राइवेट पशु चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा है। बारिश के कारण जिस घर में बकरियां थी वह मिट्टी का घर गिर गया।

Join us on:

Leave a Comment