नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय व्यवहार न्यायालय ने एक डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही के मुकदमा में संज्ञान ले लिया है। पूरा मामला बेगूसराय जिले के डॉ दीपक कुमार का है। दरअसल बेगुसराय के डॉक्टर दीपक कुमार के यहां 13 अगस्त 2022 को विनोद कुमार यादव दुर्गापुर खगड़िया जिला निवासी अपने पत्नी आशा देवी को पेट में दर्द का इलाज कराने पहुंचा यहां डॉक्टर दीपक कुमार ने सुबह 7 बजे इलाज कराने आए मरीज को डॉक्टर और नर्स ने उसे आईसीयू में भर्ती कर दवाई सुई चलाना शुरु कर दिया इलाज होने के कुछ देर बाद यानी 10 बजे महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि वही डॉक्टर मृतिका आशा देवी का ईसीजी रिपोर्ट में 11:45 बजे जीवित बता रहा है। जबकि महिला की मौत पहले हो चुकी थी। मृतिका आशा देवी के परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया और मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया उसके बाद परिजनों ने नगर थाने में अवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराया गया प्राथमिक के बाद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की तो परिजन ने व्यवहार न्यायालय बेगूसराय का शरण लिया जहां व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू और लीगल एडवाइजर गौतम कुमार ने व्यवहार न्यायालय में कंप्लेंट केस दर्ज किया जहां मेघा मनीषा प्रथम श्रेणी न्याय दंड अधिकारी के कोर्ट में 18 सितंबर को डॉक्टर दीपक कुमार के खिलाफ संज्ञा संज्ञान धारा 304 ए भारतीय दंड विधान के अनुसार कार्रवाई करते हुए संज्ञान लिया है।
बाइट:-वीरेंद्र कुमार साहू वरिष्ठ अधिवक्ता
बाइट:-गौतम कुमार लीगल एडवाइजर।



