पंकज कुमार जहानाबाद ।
*# विगत 15 सितम्बर को प्रखंड मुख्यालयों पर हुई घरना की हूई समीक्षा,जिला सम्मेलन के सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार व सदस्यता अभियान मे तेजी लाई ।
अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला परिषद जहानाबाद की तैयारी बैठक आज जहानाबाद शहर के काको रोड स्थित घोसी विधायक कार्यालय मे भारी उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ ! जिसमे आगामी एक अक्टूबर को संगठन का तीसरा जहानाबाद जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई व व्यापक प्रचार-प्रसार व सदस्यता अभियान मे तेजी लाने का निर्णय लिया गया ! साथ ही विगत 15 सितम्बर को जिले के सभी सातो प्रखंडों पर आयोजित एक दिवसीय धरना की विस्तृत समीक्षा तथा घरना की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई ! अखिल भारतीय किसान महासभा,जहानाबाद का तीसरा जिला सम्मेलन आगामी एक अक्टूबर को जहानाबाद शहर के ऊॅ विवाह भवन (पुराना नगर परिषद कार्यालय) मे होगा ! जिसमे जिले भर से चुने हुए किसान प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा इस सम्मेलन का उदधाटन बिहार के चर्चित किसान नेता व संगठन के बिहार राज्य के सम्मानित अध्यक्ष काॅमरेड के.डी.यादव करेंगे वही सम्मेलन मे पर्यवेक्षक के बतौर संगठन के राष्ट्रीय सचिव काॅमरेड कृपानारारायण सिंह रहेंगे !
तैयारी बैठक के माध्यम से अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सह घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने कहा कि जन विरोधी-किसान विरोधी मोदी सरकार किसानों-मजदूरों के लिए आफत की घङी बन गई है ! 2022 तक किसानों की आमदनी दुगुनी करने की घोषणा घोखाघङी साबित हो चुका है ! खेती घाटे का धंधा बन गया है ! कृषि उपज कौङी के भाव नीलाम करना पङता है जबकि खाद,बीज,कीटनाशक दवाईयां, उपकरण समेत कृषि लागत बेशुमार बढ़ जाने के कारण कर्ज बढ़ता जा रहा है ! फसल बीमा का लाभ किसानों के बजाय कंपनियाँ डकार जाती है ! दिल्ली बार्डर पर 13 माह से ज्यादा समय तक चले किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष के बदौलत तीनों काला कृषि कानून खारिज हुआ परन्तु मोदी सरकार MSP आदि मुद्दों पर वादा खिलाफी कर रही है ! खेती मुख्यतः बटाईदार एवं छोटे-मंझोले किसान ही करते है परन्तु खाद,बीज,डीजल अनुदान आदि सरकारी सुविधा से वे वंचित रह जाते है ! कृषि विकास का रोड मैप ही किसान विरोधी है ! बिहार में कृषि बाजार समितियां भंग है ! पैक्सों की मनमानी और पक्षपातपूर्ण रवैया जगजाहिर है ! किसानों के इन सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के तीसरा जिला सम्मेलन की सफलता के बाद जहानाबाद जिला से ऐतिहासिक किसान आंदोलन की शुरूआत होगी जिसका नेतृत्व करने के लिए संगठन पुरी तरह तैयार है !
*इस तैयारी बैठक मे अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सह घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव,जिला सचिव शौखीन यादव,जिला कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद,चितरंजन पासवान,नौलेश शर्मा,रामाश्रय यादव,दुधेश्वर प्रसाद,प्रमोद कुमार,राजनंदन यादव,अरविंद मिस्री,सुरेन्द्र यादव सहित कई प्रमुख किसान नेता शामिल थे !




