माले ने शुरू किया अनिश्चितकलीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन!

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी

बेगूसराय मे अनिश्चितकालीन घेरा डालो, डेरा डालो माले का आंदोलन शुरू

बेगूसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले नेताओं ने अनिनिश्चित कालीन घेरा डालो, डेला डालो आंदोलन के तहत हारताली चौक पर अनिनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गया है। धरना में दर्जनों महिला पुरुष वाले कार्यकर्ता शामिल है सभी आंदोलनकारी को हाथ में बैनर पोस्टर लेकर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर ननारे लग रहे हैं। माले नगर कमेटी के नेता राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि 12 अप्रैल 2022 से 16 अप्रैल 2022 तक और निश्चित कालीन घेरा डालो, डेरा डालो के तहत आंदोलन किया था तत्कालीन जिला अधिकारी ने बुलाकर मेरे साथ समझौता किया था की सभी भूमिहीन को जमीन मुहैया करा दिया जाएगा और इसको लेकर सजा मौज में जमीन भी देखा गया था लेकिन बेगूसराय अंचला अधिकारी 13 भूमिहीन परिवारों को जमीन मुहैया नही करा रहा है। और धरना के माध्यम से मांग है कि नगर निगम क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों से 12 सौ रूपया सालाना अवैध वसूली किया जा रहा है इस पर रोक लगाने की मांग हैं। वहीं बिजली बिल में उपभोक्ता को अधिक बल दिया जा रहा है इस पर रोक लगे और गड़बड़ी बिल देने वाले अधिकारियों को पर कार्रवाई हो। इसके साथ ही हर वार्ड में प्राथमिक अस्पताल खुला और गरीबों को रोजगार के लिए शिविर लगाकर रोजगार दें
बाइट:-राजेश श्रीवास्तव माले नेता

Join us on:

Leave a Comment