रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर के गायघाट इलाके में हुए भीषण नाव हादसे में अब तक चार लोगों की लाश से मिल चुकी है वहीं आठ लोग अब तक लापता है. वहीं घटना के बाद शुक्रवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मृतकों के परिजनों से मिलने मधुरपट्टी पहुंचे. विजय सिन्हा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.
वही इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने विजय सिन्हा का रास्ता रोक लिया. विजय सिन्हा ज़ब परिजनों से मिलने पहुंचे तब उग्र ग्रामीणों ने पुल की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा और नेता प्रतिपक्ष का बांस बल्ला से रास्ता रोक लिया. इस दौरान काफ़ी अलग तरह की स्थिति बन गई. काफी समझाने के बाद लोगों ने नेता प्रतिपक्ष को जाने दिया.
वहीं घटना को लेकर विजय सिन्हा ने घटना को लेकर सरकार पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि सीएम शहर में रहते हुए भी पीड़ितों के बीच नहीं पहुंचे, ये उनकी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है.
बाइट – विजय सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष




