भागलपुर-रंगदारी की मांग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मोबाईल भी हुआ बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

भागलपुर जोगसर थाना क्षेत्र के एक दवाई दुकानदार से फोन करके रंगदारी की मांग की गई। धमकी दी गई की रंगदारी नहीं दोगे तो अपहरण कर लुंगा और अगर पुलिस को सूचना दोगे तो बम से उड़ा दूंगा । इस संबंध में दवाई दुकानदार के लिखित आवेदन के आधार पर जोगसर थाना में केस दर्ज किया गया। दवाई दुकानदार को लगातार फोन से धमकी दी जा रही थी।इस कांड में गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, आनंद कुमार के द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था और उस टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर धमकी देने वाला तीनों व्यक्ति को पुलिस ने मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिन तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमे
सौरभ कुमार, शिवनन्दन कुमार, गुलशन मंडल हैं, यह जानकारी सीटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय प्रेस वार्ता कर दी।

  1. पु0अ0नि0 रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष जोगसर थाना । 02.पु०अ०नि० मुरलीधर साह, डी०आई०यू० । 03. पु०अ०नि० मिथलेश कुमार चौधरी, डी०आई०यू० । 05. सशस्त्र बल जोगसर थाना एवं सी०आई०ए०टी० ।
  2. पु0अ0नि0 राजीव सिंह, डी०आई०यू० । भागलपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर ।

Join us on:

Leave a Comment