लखीसराय- पत्रकार हमला मामले में दो शूटर गिरफ्तार, दो लाख की ली थी सुपारी

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी की टीम हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार अवध किशोर की हत्या की नीयत से गुरुवार को दिनदहाड़े की गई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो सुपारी किलर धीरज कुमार एवं दिलीप कुमार को जमुई जिले के सिकंदरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल एक महिला मुस्कान कुमारी को हलसी थाना क्षेत्र के धीरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला लाइनर की भूमिका में थीं। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस एवं एक बाइक को भी बरामद किया है।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पत्रकार अवध किशोर के गांव धीरा में आठ अगस्त 2023 को किसान सोफेंद्र यादव की हत्या जमीन विवाद में कर दी गई थी। उक्त हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 20 साल से फरार शूटर उपेंद्र यादव को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सोफेंद्र का परिवार पत्रकार का दूर का रिश्तेदार है। उसकी हत्या में शामिल अपराधियों को शक है कि सोफेंद्र हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के पीछे पत्रकार का हाथ है। इस कारण अपराधी गिरोह से सिकंदरा के अपराधियों को सुपारी दी। एक बाइक पर तीन अपराधी सुनियोजित तरीके से हलसी पहुंचे और प्रेमडिहा गांव के पास घात लगाए हुए थे। जहां जान मारने की नीयत से फायरिंग कर दिया जिसके बाद पत्रकार अवध किशोर अपनी बाइक पर ही झुक गए जिस कारण उन्हें गोली नहीं लगी। इसके बाद बाइक सवार अपराधी भाग निकले। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन में से दो शूटर को जमुई जिले के सिकंदरा क्षेत्र से पिस्टल और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बाइट-पंकज कुमार , एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment