कैमूर – प्रेम प्रसंग में यूपी के युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भभुआ शहर के वार्ड 23 में अपने मौसी के घर आए यूपी के एक युवक ने प्रेम प्रसंग में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक 25 वर्षीय युवक आयुष कुमार उर्फ गोलू यूपी प्रयागराज जिले के तेलियरगंज थाना के रसूलाबाद निवासी सूर्यनारायण गौर का पुत्र बताया गया है। उक्त मामले में सदर सीडीपीओ शिव शंकर कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता कर बताया कि युवक अपनी मौसी के पुत्री से प्रेम करता था। मौसी की लड़की शहर के एक युवक के साथ बीते तीन दिन पहले भाग कर शादी रचा ली है। जिसकी FIR नगर थाने में परिजनों के बयान पर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दे की यूपी का युवक तीन दिन पहले अपने मौसी घर भभुआ अपनी मां के साथ आया था। जहां से वह मोबाइल से मौसी के बेटी से संपर्क साधा लेकिन उसका कोई रिस्पांस न मिलने पर मंगलवार की रात मौसी के घर एक कमरे में अपने आप को बंद कर देसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर नगर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने हथियार वह मोबाइल जप्त किया। वही एसडीपीओ ने बताया कि उक्त मामले में मृतक युवक की मां अनुराधा अग्रवाल ने नगर थाने में आवेदन देकर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Join us on:

Leave a Comment