रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर में करोड़ो की जमीन में हत्या की तैयारी..
STF-बोचहां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से हथियार लेकर जा रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में अपराध नियंत्रण और सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत एसटीएफ बिहार और बोचहां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया .पुलिस ने 3 अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 13 सितंबर की दोपहर एसटीएफ बिहार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार लेकर स्कॉर्पियो वाहन से गुजर रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ और बोचहां थाना की संयुक्त टीम ने मुरादपुर ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर छापेमारी कर स्कॉर्पियो सवार तीन आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन सिंह (साहेबगंज थाना क्षेत्र), मुकुंद प्रियंम (काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र) और श्रीराम कुमार (रामपुरहरी, मुजफ्फरपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि 5- 6 अपराधी करीब एक करोड रुपए के जमीन विवाद को लेकर कलमबाग चौक स्थित थे शत्रुघ्न सिंह की चार कट्ठा जमीन को हड़पने के उद्देश्य से हत्या की योजना बना रहे हैं।सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम और जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो वाहन और 570 रुपये नकद बरामद किए हैं।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी रोशन सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर समेत सीमावर्ती जिलों में हत्या के प्रयास, दंगा, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
इस संबंध में बोचहां थाना कांड संख्या 262/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
एसपी ग्रामीण राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि एसटीएफ और बोचहां थाना की संयुक्त छापेमारी की गई।मुरादपुर ओवर ब्रिज के पास तीन अपराधियो को गिरफ्तार किया तीन अपराधियो को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
बाईट:राजेश सिंह प्रभाकर,एसपी ग्रामीण




