रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
खबर बिहार के हाजीपुर से है जहाँ आज रात को बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर – कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर चकसिकन्दर के पास तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। घटना में कार सवार 02 लोगो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हों गई जबकि अन्य 03 लोग घायल हो गया। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वही घायलों को ईलाज के सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।




