रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!
बड़हिया।
मोहरात्रि शक्ति पूजन के मौके पर जगत कल्याण एवं सनातन धर्म की रक्षा हेतु बड़हिया के प्रसिद्ध शक्तिपीठ जगदम्बा मंदिर में विद्वान ब्राह्मणों की और से बुधवार को एक दिवसीय दुर्गा सप्तशती शतवर्ती पाठ पंडित विनय कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें में विद्वान ब्राम्हण मुरारी पांडेय, कुमार ,ललित कुमार झा ,रामू झा ,जय किशोर सिंह,राहुल कुमार सहित अन्य विद्वान ब्राह्मणों के आपसी सहयोग से पाठ का आयोजन किया गया।इस पाठ कार्यक्रम के दौरान माहौल पूर्ण रूपेण भक्ति मय बना रहा। बुधवार को पाठ सम्प्पन होने पर हवन और कन्या पूजन किया जाएगा।पंडित विनय कुमार ने बताया कि भादो माह आस्ट्मी तिथि के दिन ही विध्यानचल में माँ जगदम्बा जन्म हुआ था और इसी दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ।




