बकरी के लिए चारा लाने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय में करंट लगने से युवक की मौत

बेगुसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक हेमनपुर गांव निवासी रामदुलार महतो के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार रूप में बताया जा रहा है और मृतक बकरी के लिए चारा लाने जा रहा था,तभी ट्रांसफार्मर से सटे पेड़ में सटने से बिजली के चपेट आने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम सा मच गया। पत्नी और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। लोगों ने बताया कि युवक की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। इधर घटना की सूचना मिलते ही बखरी पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सदर बेगूसराय भेज दिया। वही क्षेत्रीय विधायक सूर्यकांत पासवान,बखरी प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, मुखिया मीरा देवी,सपा नेता सह अधिवक्ता गौरव कुमार, मोहनपुर पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, समाजिक कार्यकर्ता नीतेश सिंह राजपूत आदि ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त किया तथा सरकार से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की।

Join us on:

Leave a Comment