रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारीं में यूरिया तस्करी को लेकर लगातार कार्यवाई की जा रही है । इसी कड़ी में सिविल प्रशासन एवं जिलां प्रशासन के संयुक्त कार्यवाई में बंजरिया थाना छेत्र के लक्ष्मण चौक पर एक बड़े उर्वरक गोदाम को शील किया गया ।
प्रशासन को यह सूचना मिली की गोदाम में अवैध तरीके से यूरिया के साथ अन्य उर्वरक का भंडारण किया जा रहा है । पुलिस को यह भी जानकारी मिली की वाहल सुबह ट्र्क लगाकर उर्वरक डंप किया जा रहा है । जिसके बाद अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बंजरिया बीडीओ एवं बंजरिया पुलिस के नेतृत्व में छपेमारी की गई जिसमें गोदाम खोलवाकर उर्वरक के स्टॉक का जाँच किया गया जिसमें स्टॉक का मिलान करने में दिक्कत हुई तो गोदाम को शील कर दिया गया । क्योंकि उर्वरक गोदाम के मालिक जो बता रहे थे और गोदाम में जो उर्वरक स्टॉक किया गया था उसमें काफी अंतर होने का अनुमान लगा जिसके बाद गोदाम को शील कर दिया गया इसके साथ ही जिस सुनील कुमार का यह उर्वरक है उनके पिता जी के नाम का उर्वरक का लाइसेंस था पर उनके मृत्यु हो जाने के बाद लाइसेंस को ब्लॉक कर दिया गया था और फिर इसी महीने के 10 सितम्बर को उनका लाइसेंस उनके बेटे सुनिल कुमार के नाम निर्गत किया गया । इसको लेकर यह शंका जताई जा रही है कि जब लाइसेंस ब्लॉक था और इस महीने के 10 तारीख को लाइसेंस फिर से निर्गत किया गया तो फिर गोदाम में मई 2026 में बना यूरिया कहा से आया ।
इन्ही सभी बिंदुओं को लेकर गोदाम को शील कर दिया गया ।
इधर प्रशासन के इस कार्यवाई से उर्वरक के काले कारोबार करने वालो में हड़कम्प मच गया है ।
बाईट– सुरेश प्रसाद — अनुमंडल कृषि पदाधिकारी
बाईट– चौकिदार



