रवि शंकर अमित :-
तेजस्वी के वन नेशन वन इनकम की सलाह पर बोली भाजपा, बिहार में उनकी ही सरकार, लागु कर के बनायें मॉडल स्टेट! गिरीराज बोले नितीश टेप रिकॉर्डर, तेजस्वी ने सीखा वही ना बोलेंगे!
एंकर :- बीजेपी के वन नेशन वन इलेक्शन वाले दांव ने विपक्षी गठबंधन में सियासी घमासान मचा रखा है, मुंबई से वापस लौटे तेजस्वी ने प्रधानमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन कि जगह वन नेशन वन इनकम लागु करे केंद्र सरकार!
जिसके जबाब में आज केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह भाजपा से बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में उन्हीं की सरकार है ये शुभ काम बिहार से ही शुरुआत करे महागठबंधन सरकार!
वहीं गिरीराज सिंह ने मुख्यमंत्री को टेपरेकॉर्डर बता दिया, गिरीराज सिंह ने कहा वे टेप रिकॉर्डर हैँ, ज़ब जिसके साथ रहते हैँ उसकी भाषा बोलने लगते हैँ! अभी चरवाहा विद्यालय वालों के साथ हैँ तो उनकी भाषा बोल रहे हैँ!
दरअसल विधायक कुंदन सिंह के रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में शामिल होने दोनों नेता मोकामा के मरांची जा रहा थे इसी क्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ द्वारा हाथीदह में उनका जोरदार स्वागत किया गया! वहीं मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों पर दोनों नेताओं ने बिहार सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उक्त बातें कहीं!
इस दौरान भाजपा के मुंगेर लोकसभा संयोजक संजय कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता तथा हाथीदह के मुखिया और मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा, दरियापुर के मुखिया और संघ के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, नीलेश कुमार पवन, दिलीप कुमार टुनटुन आदि ने, भाजपा मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन व युवा मोर्चा अध्यक्ष रौशन कुमार के साथ दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया!
हालांकि ये गिरीराज सिंह का निजी दौरा था बावजूद इसके मुंगेर लोकसभा से उनके चुनाव लड़ने के चर्चे भी तेज हो गये हैँ!

बाइट :- गिरीराज सिंह
बाइट :- कुंदन कुमार सिंह, नगर विधायक, बेगूसराय!




