समस्तीपुर :- न्यायलय परिसर में हुइ गोली कांड का हुआ खुलासा,तीन अपराधी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – नवीन कुमार!

समस्तीपुर कोर्ट परिसर में पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता कर बताया की दिनांक 26 अगस्त 2023 को माननीय न्यायलय परिसर में बंदी / कुख्यात अपराधी प्रभात चौधरी को न्यायालय में हाजरी देने के दौरान अज्ञात अपराधीयों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। जिसमें एक और बंदी को गोली लगी थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था।एसआईटी टीम द्वारा मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के मुख्य साजिशकर्ता मुखिया पति सह राजद प्रखण्डध्यक्ष राम बाबू राय समेत शूटर ओबैस एवं हथियार कारोबारी अमन कुमार उर्फ कारगिल को गिरफ्तार किया गया।शूटर ओबैस के पास से कांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।इसकी पुष्टि पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने की। उन्होंने यह भी बताया की अन्य अपराधीयों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है जल्द ही अन्य अपराधीयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।एसपी ने बताया की गिरफ्तार अपराधीयों में ओबैस खां पिता अब्दुल करीम खां ग्राम अख्तियारपुर चंदौली,थाना वैनी ओपी जिला समस्तीपुर,रामबाबू राय पिता कृष्णमुरारी राय ग्राम+थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर एवं अमन कुमार उर्फ कारगिल पिता रमई ठाकुर ग्राम रेपुरा थाना वैनी ओपी जिला समस्तीपुर निवासी का नाम शामिल है।हत्या का डील साठ लाख में तय हुआ था इसमें दो सूटर झारखंड से बुलाए गए थे।सभी अपराधी को मुसरीघरारी बस्तूबिहार में रखें गए थे।

वाईट-पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी

Join us on:

Leave a Comment