जमुई जिला के सिकंदरा पुलिस ने आँगनबाड़ी केंद्र से भारी मात्रा में किया शराब बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

लोकेशन-जमुई
2-09-2023

जमुई जिला के सिकंदरा
थाना अंतर्गत पोहे गांव के वार्ड नंबर 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से शनिवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। जानकारी देते हुए सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पोहे गांव के वार्ड नंबर 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भारी मात्रा में शराब की खेप को वाहन से अनलोडिंग किया जा रहा है। तत्क्षण मौके पर पहुंचे पुलिस के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे की तलाशी ली गई। केंद्र के पिछले कमरे से 35 कार्टून विदेशी शराब एवं दर्जनों केन व किंगफिशर बियर को बरामद किया गया। इस अभियान में थानाध्यक्ष विजय कुमार, अवर निरीक्षक मकसूद खान, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, रामाशीष यादव, टाइगर मोबाइल एवं जवानों के द्वारा कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि झारखंड निर्मित इंपीरियल ब्लू 750 एमएल का करीब 420 बोतल, रॉयल स्टैग एवं किंगफिशर व कैन बियर दर्जनों की संख्या में बरामद किया गया।

बाइट -सिकंदरा थाना अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment