प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय जिला राइफल एसोसिएशन के द्वारा 33 वीं स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाले और विजय प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया है। बेगूसराय पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में बेगूसराय रेंज के डीआईजी बाबूराम एसपी योगेंद्र कुमार और राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और कांस्य मेंडल जीतने वाले विजय प्रतिभागियों को सम्मानित किया है। दरअसल सिवान में 33 वीं स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें बेगूसराय से 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इन प्रतिभागियों में से कई प्रतिभागी ने गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर बेगूसराय का मान बढ़ाया था। पदक जीतने के बाद आज बेगूसराय पुलिस लाइन में एसोसिएशन के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष सह एसपी योगेंद्र कुमार और डीआईजी बाबूराम ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि शूटिंग में ग्रामीण और गरीब तबके के बच्चे पहले कम आते थे लेकिन अब बेगूसराय जिला राइफल एसोसिएशन के माध्यम से वैसे बच्चे भी इसमें शामिल हो सकते हैं इसके लिए लगातार एसोसिएशन कम कर रही है जिन बच्चों को शूटिंग में रुचि है वह एसोसिएशन का मेंबर बन सकते हैं उन्हें संगठन के द्वारा मदद किया जाएगा पुलिस लाइन में एसोसिएशन में हथियार उपलब्ध है जहां उन्हें ट्रेनिंग भी दिया जाएगा और उसके बाद जिला, राज्य और देश स्तर पर प्रतियोगिताओं में उन्हें भेजा जाएगा।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय




