स्कूली बच्चों द्वारा पेड़ में राखी बांधकर मनाया जा रहा है रक्षाबंधन!

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा

श्रावणी पूर्णिमा पर रक्षा बंधन माननी की विभिन्न तरीके अपना रहे लोगो कुछ ऐसा ही एक विद्यालय ने अलग हटकर मनाया है श्रावणी पूर्णिमा , रक्षाबन्धन त्योहार के शुभ अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित निजी विद्यालय बोधि ट्री इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए गोवर्धन मंदिर परिसर स्थित विशाल बटवृक्ष में राखी बांधी और संयुक्त उद्घोष के साथ पर्यावरण सुरक्षा के नारे लगाये ।
विद्यालय प्रशासनिक बोर्ड प्रमुख कौशलेन्द्र कुमार उर्फ़ नमूना जी के नेतृत्व में विद्यालय के सैकड़ो बच्चे आज गोवर्धन मंदिर पहुंचकर विधिवत रक्षाबन्धन का त्योहार मनाये । खासकर सैकड़ो वर्ष पुराने बटवृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षकों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया । इसी कड़ी में बच्चों ने महादलित बहनों के बीच स्वनिर्मित राखी एवं मिठाई का वितरण कर रक्षाबन्धन के महान उद्देश्यों को परिभाषित किया । स्टेडियम रोड स्थित महादलित मोहल्ले की बेटियों ने बोधिट्री इंटरनेशनल स्कूल के इस पहलकदमी की प्रशंसा करते हुए आज के उत्सव को सेलिब्रेट किया । इस अवसर पर वार्ड आठ के पार्षद संजय चौधरी ने विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित किया और स्वनिर्मित राखी में पैवस्त भाई बहन के अद्भुत प्यार को नमन किया । कौशलेन्द्र कुमार ने बताया कि पर्यावरण के वर्तमान खतरे को देखते हुए स्कूली बच्चों में पेड़ पौधों के प्रति संवेदना जागृत करना अनिवार्य हो गया है । बटवृक्ष धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से पूज्यनीय माना जाता है इसलिए विद्यालय के बच्चों ने प्रतीकात्मक रूप से राखी बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया । उन्होंने बताया कि विद्यालय में सोशल एक्टिविटी के तहत सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक डिजाइन की राखी तैयार किया है । इन राखियों को महादलित टोले में गरीब बहनों के बीच वितरित कर संदेश दिया गया कि रक्षा बन्धन का त्योहार अमीर – गरीब , ऊँच – नीच की सभी दीवारें तोड़ देता है । मौके पर

Join us on:

Leave a Comment