कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले से सटे रोहतास में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें स्कॉर्पियों की टक्कर में कंटेनर में हो गयी और इस घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और इस घटना में पांच लोगों की हालत गंभीर हो गयी। यह घटना रोहतास जिले के शिवसागर थाना के एनएच दो पखनारी पेट्रोल पंप के पास की बतायी जाती है। जहां सडक हादसे कैमूर जिले के सात लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में कैमूर जिले के करचट थाना क्षेत्र के कुडारी गांव निवासी सुदेश्वर शर्मा की पत्नी राजमती, मोहनिया थाना क्षेत्र के बम्हौरा खास गांव निवासी स्व सरयू शर्मा के पुत्र अरविंद शर्मा, पत्नी रानी प्रेमलता प्रियदर्शी उर्फ सोनी, अरविंद शर्मा का पुत्र आदित्य शर्मा, रिया कुमारी, अरुण कुमार शर्मा की पुत्री तारा कुमारी व चांद कुमारी के रूप में हुई है। वहीं जिन लोगों की हालत गंभीर हुई उसमें कुडारी गांव निवासी सुदेश्वर शर्मा, पुत्र रविनंदन उर्फ पिंकू, पिंकू की पत्नी विधा देवी, पिंकू का साला चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नंदना निवासी रामनाथ शर्मा का बेटा उपेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। इन पांचों को अस्पताल में भरती कर इलाज किया जा रहा है।
बता दें कि दर्दनाक सडक हादसे मे रामपुर प्रखंड के कुडारी गाँव की सुदेश्वर शर्मा की 55 वर्षीय पत्नी की मृत्यु के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जिला परिषद सदस्य सह बसपा नेता कुडारी गाँव पहुंचे।
उन्होंने बताया कि सुदेश्वर शर्मा बिरला कंपनी में नौकरी करते थे। अब रिटायरमेंट के बाद घर आए थे जो परिवार के साथ रजरप्पा दर्शन के लिए गए थे। रास्ते में लौटते समय भीषण हादसा हो गया है जिसमें उनकी बहू उनका बेटा और वह खुद और उनकी पत्नी सहित उनकी बेटी और दामाद और उनके बच्चे की भी मौत हो गई व उनके बेटे उनके बहू का इलाज अभी जारी है। इस भीषण दर्दनाक घटना से गांव के लोग काफी आहत हैं। रजरप्पा से आते समय भीषण सडक हादसे मे कैमूर के सात लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी।




