कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। पांच किलोमीटर तक डीसीएम ट्रक का पीछा कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। यह कार्रवाई कैमूर जिले के चैनपुर पुलिस ने की है। चैनपुर पुलिस ने लगभग 5 किलोमीटर पीछा कर भुआलपुर पेट्रोल पंप के समीप ओवरटेकर डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस दौरान 750 एमएल के 181 कार्टन में रखा 2172 बोतल, 375 एमएल का 196 कार्टन में रखा 47004 बोतल एवं 180 एमएल का 204 कार्टन में रखा 9792 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इस मौके पर चैनपुर पुलिस ने ट्रक से बरामद हुए 581 कार्टन में लगभग 50155 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए ट्रक चालक दलजीत सिंह उर्फ लाडी सिंह पिता सुरेंद्र सिंह ग्राम सतौवाल थाना व्यास जिला अमृतसर पंजाब एवं सह चालक आकाशदीप सिंह पिता वीर सिंह ग्राम कमालके थाना धर्मकोट जिला मोगा पंजाब को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और ट्रक का पांच किलोमीटर पीछा करते हुए तलाशी लिया गया और इस दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ। इस मौके पर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




