अमित कुमार की रिपोर्ट
टेन्डर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन |
टेन्डर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल, के द्वारा रक्षाबंधन के पावन उत्सव के उपलक्ष में राखी मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया| इस वर्कशॉप में टेंडर हर्ट्स इंटरनेशनल के बच्चो ने विभिन्न विधाओं से सुंदर राखियाँ बनानी सीखी | लडकियों ने देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो अपने देश के प्रहरियो, फौजी भाइयों सूबेदार मुमताज़ अहमद, नायक सूबेदार दीपक कुमार, हवलदार मंजीत कुमार, मंटू कुमार, संजीव कुमार और रणविजय सिंह आदि के माथे पर तिलक लगाकर, उनकी आरती उतारी एवं उनकी कलाईयों पर राखी बांधकर उनके सुरक्षा की कामना की ताकि वे देश की सीमा की सुरक्षा करते हुए स्वयं भी सुरक्षित रहे | बदले में सभी फौजी भाइयो ने बच्चो को आशीर्वाद व स्नेह दिया|साथ ही बच्चो ने वृक्ष को राखी बांधकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष को बचाने की समाज से अपील की|
Byit…विद्यालय के निदेशक राजीव भार्गव




