प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय में रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी की हत्याकांड का खुलासा। अवैध हथियार के साथ 71 राउंड जिंदा कारतूस बरामद, पांच अपराधी गिरफ्तार
बेगूसराय में 20 अगस्त को रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी की हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल पांच बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव में रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी को मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी । इस घटना के बाद से बिहार के सुशासन पर सवाल खड़े हो गए थे ।लेकिन एसपी योगेंद्र कुमार ने तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसने पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से दो पिस्तौल एक पिस्टल 71 कारतूस बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक जवाहर चौधरी की पुत्र की हत्या 2021 में की गई थी इस मामले में उसके गांव के ही गोपाल चौधरी जेल में बंद है। अपने बेटे के हत्या मामले में जवाहर चौधरी गवाह थे और इस गवाही से आरोपी को सजा मिल सकती थी इसी से बचने के लिए जेल में बंद आरोपी गोपाल चौधरी ने जेल में ही सोनू सिंह और सूरज कुमार को 2 लाख रुपए में सुपारी दी थी जेल से एक माह पहले ही सूरज कुमार बाहर निकाला था और उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मॉर्निंग वॉक के दौरान जवाहर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताते चलें की जवाहर चौधरी की बेटे की हत्या जवाहर चौधरी के ही दूसरे बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी थी इस मामले में फतेहा गांव के ही गोपाल चौधरी फिलहाल जेल में बंद है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिपिता स्वीकार कर ली है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




