रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर से चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले शख्स बने बिजली अधिकारी रविंद्र कुमार
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब बिहार के इस अधिकारी ने चांद पर खरीद ली दो एकड़ जमीन, जाने कितना आया खर्च
भागलपुर, चंद्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद भारतीयों को जितना गर्व है उतना ही चांद को करीब से जानने की उत्सुकता भी है और इसी उत्सुकता में भागलपुर के एक व्यक्ति ने चांद पर ही जमीन खरीद ली है, यह सुनकर आपको मज़ाक लग रहा होगा लेकिन ये सत्य है, भागलपुर के बिजली विभाग के एक अधिकारी एडीओ रविन्द्र कुमार पहले शख्स बने जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है, रविंद्र कुमार ने बताया कि चांद पर जीवन की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने जमीन खरीदने का फैसला किया और 25 अगस्त को उन्होंने ऑनलाइन साइट “लूनर लैंड डीड” नामक साइट पर उन्होंने 24 यूरो खर्च करते हुए 2 एकड़ जमीन खरीदी है, यानी भारतीय रुपयों में उन्होंने 2158 रुपय खर्च किए।
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित होकर चांद पर खरीदा दो एकड़ जमीन
उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत और शाहरुख खान से मुझे प्रेरणा मिली तो मैंने भी मेरे, मेरी पत्नी जुली कुमारी और बच्ची मानवी राज के नाम पर चांद पर जमीन ली, ऐसा करने के बाद मुझे बहुत खुशी हो रही है, मैं चाहता हूं कि जीते जी एक बार चांद पर अपना जमीन देखने जरूर जाऊं।
माई ड्रीम माई मून के स्लोगन को साकार करने पहुंचेंगे चांद पर
एडीओ रविंद्र कुमार ने चांद पर जमीन खरीदने के कुछ प्रमाण और डीड सर्टिफिकेट भी दिखाए, उनका लेटर नंबर 87 /202 है इसी नंबर पर उन्होंने गूगल के माध्यम से लूनर registry.com ऐप से अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराई है ,यह रजिस्ट्री रविंद्र कुमार उनकी पत्नी जूली कुमारी और बेटी मानवी के नाम से की गई है वहीं उन्होंने “माई ड्रीम माई मून” का स्लोगन भी उसपर अंकित कर रखा है।
भागलपुर से चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले शख्स बन बिजली अधिकारी रविंद्र
भागलपुर के जीरो माइल थाना क्षेत्र के रानी तालाब निवासी रविंद्र कुमार 2004 ई से बिजली विभाग के कर्मचारी हैं, वहीं सन 2019 से वह भागलपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आंचल भागलपुर कार्यालय में एडीओ के पद पर कार्यरत है।
हमारा देश विकासशील नहीं विकसित देश बन चुका है -रविंद्र कुमार
विद्युत विभाग के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मेरा यह सपना वर्षों से था मैं अपने माय ड्रीम माय मून के स्लोगन पर आगे बढ़कर चांद पर 2 एकड़ जमीन रजिस्ट्री कराई है और यह रजिस्ट्री में अपने नाम अपनी पत्नी के नाम और अपनी बेटी के नाम से कराया है यह रजिस्ट्री गूगल के माध्यम से लूनर registry.com ऐप से कराया है साथ ही उन्होंने बताया कि आपको चांद पर किस जगह जमीन लेनी है यह भी ऐप अंकित करता है, उन्होंने कहा हमारे प्रेरणा स्रोत है सुशांत सिंह राजपूत जिन्होंने चांद पर तीन जगह अपनी जमीन रजिस्ट्री कराई है उसके बाद शाहरुख खान ने भी चांद पर रजिस्ट्री कराई और विदेश के भी लोगों ने चांद पर रजिस्ट्री कराई है इन लोगों से प्रेरित होकर मैं चांद पर 2 एकड़ जमीन लिया और उम्मीद है अपना देश विकासशील ही नहीं विकसित देश बनता जा रहा है जल्द हम लोग चांद पर रह पाएंगे।




