मुन्द्रिका कृषक प्रोड्यूसर कंपनी का विधायक सिद्धार्थ पटेल एवं किसान चाची राजकुमारी देवी ने किया उद्घाटन ।

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली जिले पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के अफजलपुर गांव में केंद्र सरकार द्वारा संचालित मुन्द्रिका कृषक प्रोड्यूसर का वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल एवं किसान चाची राजकुमारी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। और किसानों को संबोधित करते हुए विधायक श्री पटेल ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है किसानों के आय दोगुनी करने के लिए सरकार कई सारी योजना चल रही है। जिससे किसान लाभान्वित हो रही है यह कंपनी में समूह के माध्यम से किसान समूह बनाकर जुड़े और वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आमदनी बढ़ा सकते हैं। कंपनी के अध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने कहा कि यह कंपनी मुख्य रूप से किसानों के हित में कार्य करेंगी। कम्पनी के माध्यम से किसानों का एक मजबूत संगठन तैयार होगा। जिससे किसानों को उचित मूल्य पर खाद, बीज एवं कीटनाशक कम्पनी के माध्यक से उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी तरह का सरकारी योजना का ऑनलाईन सहयोग उचित मूल्य पर मिलेगा । किसानों को खेती करने हेतु आधुनिक यंत्र की भी व्यवस्था की जाएगी। किसानो के द्वारा उत्पादन को उचित मूल्य पर खरीदने के व्यवस्था कम्पनी द्वारा की जाएगी साथ ही सरकारी योजना की जानकारी समय-समय पर किसानों को मोबाईल के माध्यम से दी जाएगी। किसानों को समय-समय पर मौसम की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर उप परियोजना निदेशक (आत्मा) रमन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबधेश कुमार, कृषि समन्वयक उपेंद्र प्रसाद सिंह,लोजपा नेता रजनीश कुमार,मुखिया नागेंद्र प्रसाद सिंह, उमेश सिंह, मनोरमा देवी,पैक्स अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,आनंद पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment