रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिला के सिकंदरा
प्रखंड अंतर्गत बिछवे पंचायत के जाजल गांव में रविवार को बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का फीता काटकर उद्घाटन किया।
एंकर –जमुई जिला में सर्वप्रथम माननीय मंत्री ने डब्लूपीयू के शिलापट्ट का अनावरण किया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत के विकास को लेकर कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधान पार्षद संजय सिंह, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, डीडीसी शशि शेखर चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि चुन्नी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सात निश्चय पार्ट 2 के तहत माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहरों के विकास के लिए काम किया है वैसे ही ग्राम पंचायत के विकास के लिए काम कर रहे है। गांवों में मानव अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए जो वादा किया गया था उसको पूरा किया जा रहा है। गांव को सुंदर एवं स्मार्ट गांव बनाने के लिए काम किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा बनाया गया 45 वां अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया गया। वही मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा हर गांव स्वच्छ व सुंदर बने इसके लिए कचरा प्रबंधन आवश्यक है। सूखा कचरा या गीला कचरा को यत्र तत्र नहीं फैलाने तथा उसे अलग-अलग डस्टबिन में रखकर दरवाजे पर आने वाले स्वच्छता कर्मियों को देने का अनुरोध किया। जिसको लेकर जमुई जिले में कचरा प्रबंधन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कचरा को एक जगह इकट्ठा कर उसके प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। इसी के तहत जिले में कुल 45 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सुखा एवं गीला कचरा का अलग इकाई बनाया गया है। कचरा को प्रयोग में लाने लायक बनाया जाएगा। इसके लिए इस इकाई में अलग-अलग बॉक्स बनाए गए हैं। जिसमें सूखा कचरा, गीला कचरा, कार्बनिक कचरा, चिकित्सीय कचरा, धातु, शीशा, प्लास्टिक, इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रॉनिक कचरा के प्रबंधन के लिए अलग-अलग बॉक्स बनाए गए हैं। इसका मुख्य रूप से मकसद है कि जहां-तहां कचरे को नहीं फेंका जाए और उसे कचरे को उपयोग में लाकर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए। इस दौरान मौके पर बीडीओ अमित कुमार, बीपीआरओ राजीव रौशन, मनरेगा सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
बाइट –जमुई प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी




